पटना ग्रामीण: पटना में राजद विधायक दल की बैठक से बाहर निकले राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने CM नीतीश पर बोला हमला
शनिवार की शाम महागठबंधन में जदयू राजद की टूट खबर के बाद राबड़ी आवास पर राजद विधायक दल के नेताओं की हुई बैठक के बाद बाहर निकले राजद नेता शिवानंद तिवारी ने पार्टी टूटने के सवाल पर कहा कि इस बारे में लालू यादव या तेजस्वी यादव ही बता सकते हैं। साथ ही उन्होंने ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है कि हम मिट्टी में मिल जाएंगे पर वहां (NDA) नहीं जाएंगे।