पटना ग्रामीण: हम नेता जीतन राम मांझी के पटना स्थित आवास के बाहर लगा 'बिहार में बहार है, बिना मांझी सब बेकार है' लिखा पोस्टर
महागठबंधन में चल रही राजनीतिक उठापटक के बाद हिंदुस्तान आवाम मोर्चा की ओर से देर शाम पटना स्थित हम नेता जीतन राम मांझी के आवास के बाहर एक पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी व उनके पुत्र व पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन के साथ हम नेता रंजीत कुमार चंद्रवंशी हैं। इस पोस्टर पर लिखा है 'बिहार में बहार है, बिना मांझी सब बेकार है।'