पटना ग्रामीण: पटना में हम पार्टी संरक्षक ने नई सरकार बनने से पहले BJP से मांगे दो मंत्री पद,हम प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने दी जानकारी
बिहार में सियासी हलचल के बीच हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने नई सरकार बनने से पहले बड़ी मांग रख दी है। मांझी ने कहा है कि नई सरकार में हम पार्टी का भी दो मंत्री होना चाहिए। बता दें कि हम पार्टी के 4 विधायक हैं और 2 मंत्री की मांग जीतनराम मांझी ने कर दी है। हम पार्टी प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने जानकारी दी है।