रायबरेली: खाले का पुरवा पोस्ट रुस्तमपुर गांव में दबंगों ने मामूली बात पर 1 व्यक्ति को बेरहमी से पीटा, गंभीर रूप से घायल
Raebareli, Raebareli | Jun 1, 2026
मिल एरिया थानाक्षेत्र के,खाले का पुरवा पोस्ट रुस्तमपुर में, सोमवार को दबंग विपक्षीयों द्वारा एक व्यक्ति को बेरहमी से मारा पीटा गया जिसके,सर में गंभीर चोटें आई है।घायल के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।और पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है। यहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।गांव के ही लोगों पर मारपीट का लगा आरोप।