हेरहंज: बालूमाथ में एलटी केबल जलने पर बिजली विभाग सख्त, अनियमितता मिलने पर कई कनेक्शन काटे
बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के बाजार टाड़, ग़ालिब कॉलोनी, बस स्टैंड और कृष्णा पुरी मोहल्ला में बार-बार एलटी केबल तार जलने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। जिसके तहत सोमवार को लातेहार के कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता के निर्देश पर सहायक अभियंता बिरसा उरांव और कनीय अभियंता विकास कुमार महतो टीम के साथ क्षेत्र में पहुंचे l