राठ: पठानपुरा में महिला ने परिवार के लोगों पर उसके मकान को बेचने का आरोप लगाया, कहा- खरीददार व्यक्ति ने की मारपीट
Rath, Hamirpur | Apr 28, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के पठानपुरा इलाके की निवासी महिला ने अपने परिवार के ही कुछ लोगों पर उसकी बिना जानकारी के उसके मकान को बेचने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का कहना है कि मकान खरीदने वाले व्यक्ति ने अपने भाई के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़ित महिला ने आज मंगलवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।