मनोहरथाना: झिरी के समीप तेज गर्मी के कारण चलती गाड़ी में लगी आग, कोई जनहानि नहीं हुई
अकलेरा से मनोहर थाना की ओर से जा रही चलती कार में झिरी के पास अचानक आग लग गई।चालक की सूझ बूझ से कोई जन हानि नहीं हुई।धुंआ निकलने के साथ ही चालक द्वारा गाड़ी रोकने पर उसमें सवार 4-5 लोगों को उतारा और पास के कुएं से मोटर चला कर पानी से आग पर काबू पाया।कार में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के थे।दूसरी गाड़ी मंगवा कर जली हुई कार को टोचन कर ले गए। पुलिस को सुचना नही।