शाहगंज: पोटरिया मोड़ पर ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत
जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया मोड़ पर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जौनपुर की ओर से आ रही मोटरसाइकिल पोटरिया मोड़ के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर इतनी