दमोह: आंबेडकर चौक पर सीसीटीवी से पत्रकार आजम खान के गिरे ₹86 हजार वापस मिले, फुटेज आया सामने
Damoh, Damoh | Apr 4, 2026 दमोह में सीसीटीवी कंट्रोल रूम की सतर्कता से पत्रकार आजम खान के गुम हुए ₹86 हजार सुरक्षित वापस मिल गए। बाजार क्षेत्र में रकम गिरने की सूचना पर पुलिस ने कैमरों की फुटेज खंगाली। एक व्यक्ति द्वारा रुपये उठाते हुए पहचान होने पर पुलिस ने समझाइश दी, जिसके बाद उसने पूरी राशि लौटा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पत्रकार ने पुलिस का आभार जताया।