समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*
दिनांक 15.07.2026*
==================
मुख्यमंत्री ने कैमूर के दो राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का किया ऑनलाइन शुभारंभ
"उन्नत शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य" कार्यक्रम के तहत नई पहल
माननीय मुख्यमंत्री ने आज मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत "उन्नत शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य" कार्यक्रम के तहत कैमूर जिले के राजकीय डिग्री महाविद्यालय, चैनपुर एवं राजकीय डिग्री महाविद्यालय, नुआँव के शैक्षणिक सत्र का ऑनलाइन माध्यम से शुभारंभ किया।
राजकीय डिग्री महाविद्यालय, चैनपुर का संचालन उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चैनपुर के परिसर से तथा राजकीय डिग्री महाविद्यालय, नुआँव का संचालन +2 सर्वोदय उच्च विद्यालय, गुड़ियाँ, नुआँव के परिसर से शुरू किया गया है। यह जिले में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
चैनपुर समारोह:
मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह चैनपुर विधायक श्री मोहम्मद जमा ख़ान उपस्थित रहे। जिला परिषद सदस्यगण, बीस सूत्री समिति के सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में ADM, अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
नुआँव समारोह:
रामगढ़ विधायक की गरिमामयी उपस्थिति रही। बक्सर सांसद के प्रतिनिधि श्री जितेन्द्र प्रसाद राम भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त, DCLR, अनुमंडल पदाधिकारी मोहनिया सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अभिभावक एवं नागरिक उपस्थित थे। नव नामांकित विद्यार्थियों को फोल्डर फाइल प्रदान की गई।
चैनपुर महाविद्यालय की व्यवस्थाएं:
प्राचार्य एवं तीन प्राध्यापक सहित कुल चार शिक्षकों ने योगदान दे दिया है। डेटा ऑपरेटर, रात्रि प्रहरी एवं सफाईकर्मी सहित गैर-शैक्षणिक स्टाफ भी उपलब्ध है। चार कक्षाएं, प्राचार्य कक्ष, प्रशासनिक कक्ष, बेंच-डेस्क, पेयजल, शौचालय, बिजली आदि सभी सुविधाएं सुनिश्चित हैं। प्रथम चरण में 43 विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इन महाविद्यालयों से जिले के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण स्नातक शिक्षा अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध होगी, जिससे समय और धन की बचत होगी तथा ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं और राज्य सरकार की इस पहल की सराहना के साथ हुआ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Jul 15, 2026