हरिहरगंज: हरिहरगंज नगर पंचायत चुनाव परिणाम घोषित, कुमारी शीला चौधरी बनीं अध्यक्ष
हरिहरगंज नगर पंचायत में हुए नगर पंचायत चुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम शुक्रवार के शाम 5:00 बजे घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर कुमारी शीला चौधरी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 7194 मत प्राप्त किए। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी आशा कुमारी को 4977 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।