सहारनपुर: बाईपास किनारे चरस की सप्लाई का नेटवर्क चला रहे दो युवकों को गिरफ्तार, देहात कोतवाली पुलिस ने 220 ग्राम चरस के साथ दबोचा
थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दो युवकों को 220 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने निर्माणाधीन बाईपास के पास एक निर्माणाधीन दुकान के निकट दबिश देकर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 220 ग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शादाब निवासी लहियागढ़ और जुबैर निवासी महफूज गार्डन, सहारनपुर के रूप में हुई है।