अजीतमल: अजीतमल कोतवाली परिसर में समाधान दिवस में पहुंचे छह मामले, एक का मौके पर हुआ निस्तारण
कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को दोपहर 2 बजे तक कुल छह शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व विभाग से संबंधित चार तथा पुलिस विभाग से जुड़े दो मामले शामिल रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान एक प्रकरण का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गय