देवबंद: नानौता थाना रोड पर दो सांडों की भीषण भिड़ंत, एक युवक घायल, तीन बाइक हुईं क्षतिग्रस्त, वीडियो हुआ वायरल
सहारनपुर के ननौता कस्बे में आवारा छुट्टा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को थाना रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो सांड आपस में भिड़ गए। दोनों सांडों की लड़ाई इतनी उग्र हो गई कि सड़क पर चल रहे राहगीरों और दुकानदारों में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।