खंडवा: राष्ट्रपति दौरे को लेकर मचा प्रशासनिक अलर्ट! मंदिर सुरक्षा, पार्किंग और रूट प्लान का हुआ निरीक्षण
खंडवा। देश की प्रथम नागरिक और राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के संभावित ओंकारेश्वर भ्रमण को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में इंदौर संभागायुक्त सुदाम पी. खाडे, पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) जोन अनुराग तथा पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज सिद्धार्थ बहुगुणा ने ओंकारेश्वर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।