जसवंतनगर: मॉडल तहसील के सामने हाइवे पर ट्रक ने कार में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टल गया
जसवंतनगर में मॉडल तहसील के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार भरथना निवासी दंपती को मामूली चोटें आईं। बताया जा रहा है कि डंपर को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर कार से जा टकराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सही किया