भोपाल सांसद आलोक शर्मा की बैठक के बाद अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीमों ने पुराने शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाया। इस दौरान अवैध निर्माण तोड़े गए और चार ट्रक सामान जब्त किया गया|