हुज़ूर: भोपाल एम्स में 3 साल की बच्ची का ऑपरेशन, आंख में 10 सेंटीमीटर तक पेंसिल धंसी थी
Huzur, Bhopal | Dec 10, 2024 भोपाल एम्स में 3 साल की बच्ची का ऑपरेशन हुआ है।मासूम की आंख में 10सेंटीमीटर तक पेंसिल धंसी हुई थी।डेढ़ घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद पेंसिल को निकाल लिया गया है। घर से अस्पताल तक आने और फिर ऑपरेशन के दौरान 5घंटे से ज्यादा समय तक पेंसिल बच्ची की आंख और जबड़े की हड्डी के बीच फंसी रही। यह दिमाग की नसों तक भीचली गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक,बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है|