इटावा: जसवंतनगर रेल मंडी में युवक की अज्ञात कारणों से हुई मौत, परिजनों की सूचना पर पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Etawah, Etawah | Mar 6, 2024 जसवंतनगर थाना क्षेत्र के रेल मंडी निवासी 34 वर्षीय सोनू पुत्र कैलाश चंद्र की अचानक अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। वहीं परिवार के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव का जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम हाउस पर पोस्टमार्टम करवाते हुए बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया।