इटावा: न्यायालय में सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने गैंगस्टर एक्ट के 4 अभियुक्तों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, लगाया अर्थदण्ड
Etawah, Etawah | Mar 6, 2024 जनपद की ADJ -10 कोर्ट में आज बुधवार को न्यायाधीश ने नकली नोट छापकर अनुचित धन अर्जित करके राज्य विरोधी कृत्य करने के मामले में बकेवर थाने में दर्ज मुकदमे की सुनवाई के दौरान, गैंगस्टर एक्ट के 4 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। और चारों अभियुक्तों पर 6-6 हजार रुपये का अर्थदण्ड भी लगाया।