इटावा: लुकटपुरा गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
Etawah, Etawah | Mar 6, 2024 चौबिया थाना क्षेत्र के लुकतपुरा गांव निवासी 20 वर्षीय गीता देवी पत्नी टीपू की मंगलवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। पोस्टमार्टम हाऊस पहुँचे मृतका के पिता अरविन्द कुमार ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आज बुधवार को मृतका के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।