इटावा: बंगाली कॉलोनी में निर्माणाधीन पार्क पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करने की बाशिंदों ने एसएसपी आवास पहुंचकर की शिकायत
Etawah, Etawah | Mar 6, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित बंगाली कॉलोनी के बाशिंदों ने वहाँ बन रहे निर्माणाधीन कांशीराम पार्क पर, 3 नामजद दबंगों द्वारा पार्क पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास करने के मामले में, आज एसएसपी आवास पहुँचकर लिखित शिकायत पत्र देकर उक्त मामले में कार्यवाही की मांग की है।