सांगानेर: सोडाला में मंदिर से दर्शन कर लौट रही बुजुर्ग महिला के साथ बदमाश ने धक्का-मुक्की कर लाखों रुपए के जेवरात लूटे
सोडाला थाना इलाके में मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही एक बुजुर्ग महिला के साथ दिनदहाड़े अज्ञात बदमाश ने धक्का मुक्की कर लाखों रुपए के सोने के जेवरात लूट कर फरार होने का मामला सामने आया हैं। जानकारी के अनुसार मंदिर से दर्शन कर लौट रही बुजुर्ग महिला का अज्ञात बदमाश ने पीछा कर महिला को धक्का मारा जिससे वह गिर गई और उसके साथ मारपीट कर सोने की चेन लेकर फरार हो गया।