अंबाह: सिविल अस्पताल अंबाह का HDU वार्ड 4 साल बाद भी बंद, मरीज़ परेशान
Ambah, Morena | May 23, 2026 अम्बाह/ HDU यानी हाई डिपेंडेंसी यूनिट अस्पताल का विशेष वार्ड होता है, जहां गंभीर मरीजों की सामान्य वार्ड से अधिक निगरानी की जाती है। यहां मरीजों की हार्ट बीट, ऑक्सीजन और ब्लड प्रेशर लगातार मॉनिटर किए जाते हैं। दुर्घटना पीड़ित, ऑपरेशन के बाद के मरीज और गर्भवती महिलाओं को जरूरत पड़ने पर एचडीयू में भर्ती किया जाता है।