भीलवाड़ा: महात्मा गांधी अस्पताल के पीछे मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर हुआ राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका
शहर के महात्मा गांधी अस्पताल के पीछे स्थित एक मेडिकल स्टोर में गुरुवार शुक्रवार की मध्यरात्रि अचानक भीषण आग लग गई। दुकान के सामने खड़े रहने वाले एंबुलेंस ड्राइवरों जब दुकान से धुंआ और आग की लपटें निकलती देखी तो फायर ब्रिगेड को सूचित किया, सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब 2 से 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।