बरेली: गांव में देह व्यापार का आरोप, विरोध करने पर परिवार को बंधक बनाकर ₹80 हजार रंगदारी और फर्जी रेप केस में फंसाने की धमकी
बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मेगीनगला निवासी रामबाबू ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोग ग्राम प्रधान के संरक्षण में स्कूल के सामने बाहर से 5-6 महिलाओं को बुलाकर कथित रूप से देह व्यापार का अवैध धंधा संचालित कर रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने इसका विरोध किया तो आरोपी उससे रंजिश मानने लगे। रामबाबू