गायघाट: गायघाट में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविरों का किया गया आयोजन, लोगों को बताए गए योग के लाभ
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर रविवार सुबह नौ बजे में योग शिविरों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में डीह मैठी गांव में पतंजलि योग पीठ के तत्वावधान में योग शिविर आयोजित कर दर्जनों लोगों को योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा गायघाट पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार ने की।