बांगरमऊ: बांगरमऊ में चौथे बड़े मंगल पर आयोजित भंडारे में चेयरमैन ने हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया
जेठ माह के चौथे बड़े मंगल पर बांगरमऊ नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। मंगलवार दोपहर 12 बजे से हरदोई-उन्नाव मार्ग स्थित स्टेशन रोड के सामने चेयरमैन राम जी गुप्ता द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना और भोग के बाद भंडारा शुरू हुआ, जो देर शाम तक चल