आज शुक्रवार को दोपहर 2 30 बजे के करीब दुमका कोर्ट परिसर स्थित बार एसोसिएशन के कार्यालय में जिला अधिवक्ता संघ की बैठक हुई। बैठक के दौरान 13 दिसंबर को प्रस्तावित झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह के दुमका आगमन पर स्वागत की तैयारियों पर चर्चा हुई। महासचिव ने स्वागत के तैयारियों को लेकर चर्चा करते हुए अधिवक्ताओं से विचार-विमर्श किया।