मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र की निवासी महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
कोतवाली थाना क्षेत्र के आवास विकास निवासी मंजुल देवी पत्नी विनय प्रताप ने संदिग्ध परिस्थिति के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।