खरगोन शहर के सनावद रोड स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एलआईसी कार्यालय के पास बाउंड्रीवाल किनारे झाड़ियों में एक अविकसित भ्रूण मिला। स्थानीय रहवासियों ने झाड़ियों के पास कुत्तों को मंडराते देखा तो मामला संदिग्ध लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।