जमुई: जमुई जेल में बंद कैदी की बिगड़ी तबीयत सदर अस्पताल से पटना किया गया रेफर
Jamui, Jamui | Aug 16, 2024 जमुई जेल में बंद एक कैदी की तबीयत बिगड़ गई। जिसे कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार की दोपहर सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया। कैदी की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव निवासी मुछल मांझी का पुत्र टीपू मांझी के रूप में की गई है। सुरक्षा बलो ने बताया कि 3 दिन पहले उसे शराब अधिनियम मामले में गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को सांस लेने में परेशानी हुई।