शामली: शामली के यारपुर, कैराना टाउन व खेडीकरमू में विद्युत विभाग ने लगाए मेगा कैंप
Shamli, Shamli | May 18, 2026 सोमवार की शाम 5 बजे शामली जनपद के विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए शामली जनपद के गांव यारपुर, कैराना टाउन और खेडीकरमू में विद्युत विभाग द्वारा मेगा कैंप का आयोजन किया। इस दौरान स्मार्ट मीटर संबंधित शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर उपभोक्ताओं को जागरूक भी किया गया।