किशनगंज: खराब रास्ते के कारण गेहूं से भरी ट्रॉली पलटी, किसान को हुआ नुकसान
जानकारी शनिवार दोपहर 12 बजे मिली क्षेत्र के ईसाटोरी गांव में खराब रास्ते के कारण एक किसान हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार किसान कालीचरण पुत्र रामजीलाल अपनी गेहूं की फसल ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर कृषि उपज मंडी बारां जा रहा था। गांव से बाहर निकलते ही ऊबड़-खाबड़ कच्चे रास्ते पर ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में गेहूं सड़क पर बिखर गया।