ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में कुत्तों की गिनती पर बड़ा खेल! 5057 कुत्ते, नसबंदी 5500 की, फिर 82 हजार लोग कैसे बने डॉग बाइट का शिकार?
गुरुवार सुबह 11 बजे ग्वालियर में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर सरकारी आंकड़ों का बड़ा विरोधाभास सामने आया है। पशुपालन विभाग पूरे जिले में सिर्फ 5057 कुत्ते होने का दावा कर रहा है जबकि नगर निगम पिछले 13 महीनों में 5500 कुत्तों की नसबंदी कराने की बात कह रहा है। वहीं डॉग बाइट के 82 हजार से ज्यादा मामलों ने इन आंकड़ों की सच्चाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।