छबड़ा: ऑनर किलिंग मामले में हरनावदा शाहजी पुलिस ने फरार ईनामी मुल्जिम को किया गिरफ्तार
Chhabra, Baran | Feb 19, 2025 हरनावदा शाहजी पुलिस ने की कार्यवाही प्रेमविवाह करके प्रेमी के साथ रह रही बेटी को अगुवा कर ऑनर किलिंग मामले में फरार चल रहे मृतका के काका काकी को हरनावदाशाहजी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से दोनों फरार थे जिन पर पुलिस ने दस दस हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।