नवाबगंज: बाराबंकी में बेकरी में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान जला, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
बाराबंकी में नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत छाया चौराहे के पास स्थित टंडन बेकरी में शॉर्ट सर्किट के कारण शनिवार करीब पौने आठ बजे आग लग गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।आग इतनी भीषण थी कि बेकरी में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।