दातागंज: दातागंज कोतवाली पुलिस ने बरामद किए मोबाइल फोन, स्वामियों को सुपुर्द किए
गुरुवार दोपहर 2 बजे के लगभग दातागंज कोतवाली पुलिस ने बरामद किए खोए मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द कराए। दातागंज क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय और कोतवाली प्रभारी वेदपाल सिंह ने 15 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को उपलब्ध कराया है। मोबाइल बरामद करने में साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की मदद से बरामद कर वितरण किए गए है।