रामगढ़: चौमा गांव में ग्राम पंचायत एक्शन मोड में, जेसीबी से खुदवाई नालियां, स्कूल के सामने जलभराव से मिली राहत
Ramgarh, Alwar | Apr 25, 2026 रामगढ़ पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले चौमा गांव में लंबे समय से बनी गंदे पानी की समस्या को लेकर अब ग्राम पंचायत सक्रिय हो गई है। शनिवार को दोपहर 12 बजे पंचायत द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क के दोनों तरफ नालियां खुदवाने का कार्य शुरू किया गया, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।