ईसागढ़: बहेरिया तालाब पुलिया के पास दबंगों ने 19 वर्षीय युवक से की मारपीट, ईसागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया
बहेरिया तालाब की पुलिया के पास दबंगों द्वारा एक 19 वर्षीय युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार बहेरिया रूपनगर निवासी सतीश बाल्मीक उम्र 19 वर्ष ने शुक्रवार को शाम सात बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार को शाम लगभग 6 बजे रंजिश के चलते गांव के ही राज और अभिषेक ने उसके साथ मारपीट की है ।