ग्वालियर गिर्द: दबंगों ने वाल्मीकि समाज के युवकों से की मारपीट और अभद्रता, SP ने कार्रवाई के लिए 3 दिन का समय मांगा
सफाई कामगार और बाल्मीकि समाज के लोगों ने शनिवार दोपहर SP कार्यालय पर प्रदर्शन किया।उनका कहना है कि पिछले दिनों वार्ड29 में सफाई कर्मचारी विक्की वाल्मीकि के साथ पहले नागेंद्र पांडे द्वारा अभद्रता और गाली गलौज की गई थी।इसकी शिकायत करने एक प्रतिनिधि मंडल विश्वविद्यालय थाने गया था वहां भी प्रधान आरक्षक जितेंद्र सक्सेना ने सचिन पारछे के साथ गाली गलौज और मारपीट की