सेवढ़ा: सेवढ़ा-इंदरगढ़ रोडपर अवैध रेत ले जा रहे ट्रैक्टर चालक ने मारी छलांग वाहन खंती में गिरा पुलिस ने ट्रैक्टरट्रॉली जब्त किया
Seondha, Datia | Jun 12, 2026 सेवढ़ा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान इंदरगढ़-सेवढ़ा रोड पर एक ट्रैक्टर चालक ने पुलिस और रेत कंपनी की फ्लाइंग टीम को चकमा देने की कोशिश की। पीछा किए जाने पर चालक तेज रफ्तार से ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ाता रहा। खुद को घिरता देख उसने चलते ट्रैक्टर से छलांग लगा दी। बेकाबू ट्रैक्टर सड़क किनारे खंती में जा गिरा। पुलिस ने वाहन जब्त किया