मैनपुरी: दन्नाहार थाना क्षेत्र में नहर में डूबे युवक का शव मिला, पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी सिद्धू उर्फ अरजीत पुत्र प्रमोद जवाबपुर नहर में डूब गए थे। जिसके बाद आज उनका शव पुलिस ने बरामद कर लिया। वहीं मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है