पलामू जिले के हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के अमन-चैन मोहल्ले में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां पति ने पत्नी पर ईंट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान मेदिनीनगर के निजी अस्पताल में शाम 5 बजे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।