चूरू: कोतवाली थाने में हंगामा करने के आरोप में पश्चिम बंगाल के 2 युवकों को किया गया गिरफ्तार
Churu, Churu | Apr 14, 2026 चूरू शहर के कोतवाली थाना परिसर में पूछताछ के दौरान हंगामा करने पर पुलिस ने पश्चिम बंगाल के दो युवकों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कुछ व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था।