कलेर: मधुश्रवा में शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
Kaler, Arwal | Nov 8, 2025 विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के लिए अरवल जिला प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। मेहंदिया थाना अध्यक्ष चंदन झा के नेतृत्व में शनिवार को मधुश्रवा क्षेत्र में केंद्रीय अर्धसैनिक बल और स्थानीय पुलिस बल की संयुक्त टुकड़ियों ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान मतदाताओं में विश्वास और निर्भयता का संदेश दिया गया।