हिलसा: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला का सिर फूटा, हिलसा थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव में घटना
Hilsa, Nalanda | May 19, 2026 बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला का फूटा सिर हिलसा। हिलसा थाना क्षेत्र के कामता पंचायत के बनवारीपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जाता है कि मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई।घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।