डुमरांव: जाति देखकर अपराधी को संरक्षण, बिलौटी कांड पर बोले पूर्व विधायक- मुसलमान होता तो आतंकवादी साबित कर देते
Dumraon, Buxar | Jun 17, 2026 भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस और एक युवक के बीच हुए हाई वोल्टेज ड्रामे ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। यह मामला पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया है। डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ. अजित कुमार सिंह ने घटना को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है।