महोली: खजुन्ना गांव में घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, पुलिस तहकीकात में जुटी
जनपद के पिसावा थाना क्षेत्र के खजुन्ना गांव में घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई जिसके बाद हत्या को अंजाम देकर फरार हो रहे आरोपी एक व्यक्ति को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सीतापुर में कराया है पुलिस की तहकीकात भी जारी है।