बिशुनपुरा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय में हुआ योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को विशुनपुरा में प्रखंड स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। योगाभ्यास का संचालन योग शिक्षक एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रखंड प्रभारी नवल किशोर गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में